CG – बंपर नौकरी: 600 रिक्त पदों पर होने वाली है भर्तियां… 29 जून को लगने वाला है प्लेसमेंट कैंप… पढ़िए पूरी डिटेल्स

सूरजपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर के द्वारा 29 जून 2022 को कार्यालय परिसर में प्लेसमेण्ट कैम्प का आयोजन किया गया है। युक्त शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक एसआईएस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड सिंगरौली मध्य प्रदेश के द्वारा 600 रिक्त पदो हेतु भर्ती किया जाना है।

रिक्त पदों में सिक्योरिटी गार्ड के 500 रिक्त पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या फेल, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, आयु 21 से 35 वर्ष, पुरुष होना चाहिए जिसकी 1 माह की ट्रेनिंग मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होगी वेतनमान 10 से 13 हजार रुपए तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 100 रिक्त पदों हेतु 12वीं, स्नातक पास, उम्र 21 से 35 वर्ष, पुरुष होना चाहिए जिसकी 2 माह की ट्रेनिंग मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में होनी हैं जिसका वेतनमान 14 से 16 हजार रुपये होगा।

इच्छुक ऐसे आवेदक जो उपरोक्त योग्यता रखते हैं वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो के साथ उक्त दिनांक को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...