CG – एक IAS सहित दो उप सचिव को मिला एडिशनल चार्ज… राज्य सरकार ने जारी किया आदेश… देखे किसे क्या चार्ज मिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक IAS और दो उप सचिव को एडिशनल चार्ज मिला है। इस बाबत सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। नीचे पढ़ें आदेश…

  • पुष्पा साहू ( भाप्रसे), संयुक्त सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (अतिरिक्त प्रभार-वन विभाग) को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • राजीव अहिरे, उप सचिव, उच्च शिक्षा विभाग (अतिरिक्त प्रभार-चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • कमलेश बंसोड़, उप सचिद, पशुधन विकास तथा मछली पालन विभाग (अतिरिक्त प्रभार- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...