भिलाई में डायरिया से दो की मौत: 40 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती…प्रशासन में हड़कंप, दो दिनों तक स्वास्थ्य विभाग ने दबाए रखा; मौके पर कलेक्टर, मेयर और निगम आयुक्त पहुंचे

  • कैंप इलाके में प्रकोप
  • गंदे पानी की सप्लाई की वजह से डायरिया की खबर
  • नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा
  • 13 साल की एक बच्ची और 27 साल के युवक की मौत खबर
  • 50 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
  • नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचकर लगा रहा कैंप

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर कैंप इलाके से आ रही है। जहां डायरिया से दो लोगों की मौत हो गई। इस डायरिया के प्रकोप से 40 से अधिक लोग चपेट आ गए हैं। इस खबर के बाद से हड़कंप मच गया है। नगर निगम का अमला पहुंच गया है। जबकि, स्वास्थ्य विभाग ने इस खबर को दो दिनों तक दबाए रखा। जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनमें 13 साल की एक बच्ची और 27 साल का एक युवक है। नगर निगम का अमला पहुंच गया है। मेयर नीरज पाल के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन लक्ष्मीपति राजू मौके पर पहुंच गए हैं। जो लोग डायरिया की चपेट में है, उनका उपचार सुपेला अस्पताल, जिला अस्पताल व निजी अस्पताल में चल रहा है।

दुर्ग कलेक्टर, मेयर और निगम आयुक्त पहुंचे मौके पर, 42 लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज

नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने उल्टी-दस्त से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान घर-घर सर्वे के निर्देश दिए गए तथा लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराने तथा मरीजों की स्थिति के मुताबिक जिन्हे चिकित्सा की आवश्यकता है, उन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने कहा गया। वृंदा नगर कैंप क्षेत्र एवं जेपी नगर क्षेत्रों में उल्टी-दस्त के मरीज मिले हैं, जिनका अस्पतालों में अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है, जिसके चलते 5 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों से मिलकर सभी से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई तथा बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए।

स्पॉट पर ही प्रभावी रोकथाम के लिए निगम व स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कर रोकथाम के हर जरूरी उपाय कर रही है। उल्टी-दस्त होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। निगम प्रशासन को सूचना मिलते ही मौके पर निगम की टीम ने प्रभावित वार्ड क्षेत्र एवं मोहल्ले का सघन निरीक्षण किया है, निगम की टीम मौके पर मौजूद है।डेहरिया से दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं 42 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इसकी जानकारी मिलते ही भिलाई नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह निगम की लापरवाही के चलते हुआ है। यहां के लोगों का आरोप है की काफी समय वे सब गंदा पानी आने की शिकायत कर रहे थे, लेकिन उनकी शिकायत पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे लोग डायरिया की चपेट में आ गए और दो लोगों की मौत हो गई है।

कैंप 2 क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मरने वालों में घासीदार नगर कैंप 2 निवासी कुश डहरिया (32 साल) और आदर्श नगर कैंप 2 निवासी एम माधवी (12 साल) के नाम शामिल हैं। 42 लोग डायरिया की चपेट में आने से बीमार हैं। सभी को गंभीर हालत के चलते अलग-अलग ह़ॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सीएमएचओ दुर्ग जेपी मेश्राम ने दैनिक भास्कर अकबर से बातचीत में पुष्टि कर दी है कि दो लोगों की मौत डायरिया से ही हुई है। वहीं निगम के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने इसे डायरिया से मौत होने की पुष्टि नहीं की है।

सीएमएचओ डॉ. मेश्राम का कहना है कि जेपी नगर कैंप 2 क्षेत्र में गंदे पानी की वजह से डायरिया फैला है। वहां के हालात काफी खराब हैं। कैंप लगाया जा रहा है। टीम को भेजा गया है। लोगों की जांच कर उन्हें दवा वितरित की जा रही है। एक दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं निगम के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने इस मामले में कोई भी जानकारी होने से मना किया है। उनका कहना है कि उन्हें आज ही इस बारे में जानकारी मिली है। गंदे पानी की शिकायत भी आज ही पता चली है।

मिली जानकारी के अनुसार घासीदास नगर निवासी कुश डहरिया को 22 नवंबर से उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी। उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इससे घरवालों ने उसे 23 नवंबर बुधवार को सुबह 6 बजे सिविल अस्पताल सुपेला में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं आदर्श नगर निवासी माधवी को भी 22 नवंबर को उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी। परिजन उसे बीएम शाह हॉस्पिटल ले गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

किस अस्पताल में डायरिया कितने मरीज भर्ती
अस्पताल- मरीजों की संख्या
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैकुंठधाम भिलाई- 4
सिविल अस्पताल सुपेला- 13
सेक्टर-9 हॉस्पिटल- 1
एसएस हॉस्पिटल भिलाई- 1

भिलाई नर्सिंग होम भिलाई- 1
जिला चिकित्सालय दुर्ग- 6
अंबे हॉस्पिटल पॉवर हाउस भिलाई- 1
बीएम शाह हॉस्पिटल भिलाई- 12
स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई- 1
कुल मरीज- 42

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बैकुंठधाम, शारदा पारा, जेपी नगर, वृंदा नगर सहित कैंप 2 के कई क्षेत्रों में डायरिया फैला हआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां के 300 घरों का सर्वे करके क्लोरीन की टेबलेट बांटी है।

वहीं विपक्ष ने आड़े हाथ शहर सरकार को लिया है। भाजपा नेता रामउपकार तिवारी ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि, कैंप क्षेत्र के वार्ड 31 में डायरिया से एक बालिका की मौत हो गई। 10 से ज्यादा लोग पीड़िता है। कैंप क्षेत्र में डायरिया फैलने के लिए भिलाई निगम प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है। इसके लिए निगम प्रशासन के सभी जिम्मेदार अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

भाजपा नेता राम उपकार तिवारी डायरिया की खबर मिलने पर आज कैंप क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने बतायया कि डायरिया से ग्यारह साल की बच्ची एम. बांधवी पिता सुदर्शन की मौत हो गई। दर्जन भर से ज्यादा लोग पीड़िता है। जिन्हें लाल बहादूर शास्त्री सरकारी अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह फेक वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी...

अमित शाह के फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने इसी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अरुण...

चरणदास महंत के बयान पर डिप्टी CM विजय शर्मा...

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि डॉ. चरणदास महंत ही नहीं समूची कांग्रेस को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान...

कल पूर्व CM भूपेश बघेल का दुर्ग दौरा: भिलाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। वहीं अब तीसरे चरण के चुनाव होने वाला है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री...

भिलाई नगर विधानसभा में भाजपा ने निकाली आशीर्वाद यात्रा:...

भिलाई नगर। दुर्ग लोकसभा अंतर्गत भिलाई नगर विधानसभा में आज जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय एवं भाजपा प्रत्याशी विजय...

ट्रेंडिंग