भिलाई निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को जल्द मिलेगी सैलरी: मेयर नीरज पाल ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव से की चर्चा; पढ़िए ये खबर

  • शहर हित के कई सारे मुद्दों पर भी सचिव से की मुलाकात

भिलाई। भिलाई नगर निगम के कर्मचारियों को जल्द ही उनके खातों में सैलरी ट्रासंफर की जाएगी। फ्री होल्ड व भू-भाटक के प्राप्त आय से अधिकारी/कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर मेयर नीरज पाल ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी से चर्चा की। सचिव ने अधिकारी/कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर महापौर को आश्वस्त किया है।

इसके बाद अब शीघ्र ही वेतन अधिकारी/कर्मचारियों को मिल जाएगा। इसके अलावा शहर हित के कई सारे मुद्दे पर भी मेयर ने सचिव से मुलाकात की। इसमें प्रमुख रूप से जून 1998 में साडा विघटन एवं नगर पालिक निगम भिलाई के गठन के पश्चात निगम द्वारा विभिन्न योजनाओं में आबंटित किए गए 300 भूखंडों के संबंध में, फ्री होल्ड एवं भू-भाटक के प्राप्त आय से निगम अधिकारी/कर्मचारियों के वेतन भुगतान करने के संबंध में, छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 तथा नियम छत्तीसगढ़ नगर पालिका (भवन/भूमियों के वार्षिक भाड़ा मूल्य की अवधारणा) नियम 1997 से संबंधित विवाद के निराकरण हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा प्रस्तावित करो की अवधारणा के संबंध में।

सिटी बस परियोजना में बस क्रय के लिए संचित निधि से 10 करोड़ प्रदाय की गई राशि उपलब्ध कराने, साफ-सफाई कार्य के लिए अनुदान राशि प्रदान करने के संबंध में, स्वयं की निधि/अधोसंरचना मद/राज्य प्रवर्तित योजना की ब्याज राशि अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की राशि उपलब्ध कराने के संबंध में, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण हेतु राशि की स्वीकृति, कार्यालय भवन हेतु राशि 21.29 करोड़ की स्वीकृति के संबंध में, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 15 अतिरिक्त स्वच्छता कमांडो की स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में, रिक्त भूखंडों की ई ऑक्शन के माध्यम से नीलामी के संबंध में तथा अधोसंरचना मद 366 लाख रुपए की अंतिम स्वीकृति प्रदान करते हुए राशि आबंटित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। निगम आयुक्त रोहित व्यास भी इस दौरान मौजूद थे। बैठक में सभापति गिरवर बंटी साहू भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...