बस्तर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा पर दो FIR: “कवासी लखमा जीतेगा नरेंद्र मोदी मरेगा” और “पुलिस वालों को तीर से मारो” वाले बयान पे नप गए पूर्व मंत्री, ECI के निर्देश पर एक्शन

रायपुर। चरणदास महंत के बाद अब कवासी लखमा के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। कवासी लखमा के खिलाफ बीजापुर में दो जगहों पर मामला दर्ज हुआ है। आपको बता दे की बस्‍तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी कवासी लखमा का इन दिनों तीन वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इनमें से 2 वीडियो को लेकर बवाल मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान ‘पुलिस के जवानों को तीर धनुष से मार भगाने’ और PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण देने पर भारत निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मिरतुर और कुटरू थाने में IPC की धारा 500, 188, 506 के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध हुआ है। ECI ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भैरमगढ़ तहसीलदार के आवेदन पर FIR दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...

डायल-112 के आरक्षक पर देर रात जानलेवा हमला, सिर...

बिलासपुर। शहर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात घरेलू...

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...