छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की वजह से ट्रैफिक जवान समेत दो की मौत: ड्यूटी जाते व्यक्त कांस्टेबल को आया चक्कर, फिर… इधर महिला की इलाज के दौरान मौत; प्रदेश में बच्चों के सारे समर कैंप स्थगित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी सितम ढाह रहा है। प्रदेश में आज नौतपा का छठवां दिन है। तेज धूप के साथ ही लू की गर्म हवाएं चल रही है। शाम को भी गर्म हवाएं चल रही हैं। भीषण गर्मी से प्रदेश में ट्रैफिक पुलिस के जवान सहित 2 लोगों की मौत हो गई है। मृतक जवान रायपुर के भनपुरी में पोस्टेड था। वहीं बिलासपुर में भी एक महिला की मौत हो गई है। सरगांव के वार्ड क्रमांक-14 स्थित घर के आंगन में महिला चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ में चल रहे बच्चों के सारे समर कैंप स्थगित करने का आदेश जारी किया गया हैं।

ड्यूटी के दौरान मृतक ट्रैफिक कांस्टेबल भगीरथ कंवर (File Photo)

ट्रैफिक DSP गुरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, “यातायात थाना भनपुरी में पदस्थ आरक्षक भागीरथ कंवर की ड्यूटी दोपहर लगभग 12 बजे यातायात व्यवस्था हेतु लगाया गया था, जो ड्यूटी पर रवाना होकर अपने ड्यूटी स्थल पर जा रहे थे। इसी दौरान दोहपर लगभग 12:15 बजे ग्राम धनेली के पास उन्हें बेचैनी महसूस हुई, भगीरथ स्थानीय मनिहारी दुकान के बेंच में बैठकर आराम कर रहे थे। अचानक चक्कर आने से वे गिर गए, इसी दौरान वहां से गुजर रहे इसंपेक्टर अनीष सारथी ने उन्हें देखा और तत्काल अपने चालक के साथ उपचार हेतु अपने शासकीय वाहन में बैठाकर बंजारी हास्पिटल भनपुरी ले गए।”

अस्पताल में मृतक कांस्टेबल भगीरथ कंवर की हालत

उन्होंने आगे बताया कि, “बंजारी हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा आरक्षक का बी.पी. और ऑक्सीजन लेवल चेक किया गया जो कि बहुत कम था और हालात ज्यादा खराब होने की स्थिति में तत्काल उन्हें मेकाहारा हॉस्पिटल रिफर किया गया। हॉस्पिटल के एंबुलेंस वाहन से उन्हें मेकाहारा लाया गया। जहा मेकाहारा के डॉक्टरों द्वारा उनका चेकअप करने पर आरक्षक का मौत हो जाना बताया गया। शार्ट पी.एम. के पश्चात डॉ द्वारा बताया गया कि प्रथम दृष्टया उनके हार्ट व किडनी में इंफ़ेक्शन का लक्षण दिखाई दिया है, मौत का निश्चित कारण पैथालाजी रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।” चर्चा है कि तेज गर्मी के कारण उन्हें लू लग गया जिस कारन उनका बीपी और ऑक्सीजन लेवल काम हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...