CG – डबरी में डूबने से दो मासूमों की हुई मौत: मां के साथ पानी भरने गए थे बच्चे… खेलते-खेलते अचानक हुए लापता… बाद में डबरी में मिला शव

डेस्क। बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलावंड में एक हृदय विदारक घटना घटित हो गई। यहां गांव के ही दो मासूम बच्चों की डबरी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम छा गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भानपुरी थाना प्रभारी राठौर ने बताया कि पिपलावंड निवासी बुलकु राम बघेल की साढ़े ती साल की बेटी ईश्वरी बघेल, नंदो राम कश्यप के चार वर्षीय पुत्र विकास कुमार कश्यप की मां के साथ नल पर पानी भरने के लिए गए हुए थे। पानी भरने के दौरान अचानक ईश्वरी व विकास वहां से गायब हो गए। महिला ने दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों दिखाई नहीं दिए।

महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद दोनों बच्चों की खोजबीन की। मनकू के बाड़ी में बने डबरी में दोनों बच्चों का शव देखा गया। परिजनों ने बच्चों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से घर में मातम छा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रूस के SPIEF 2025 में शामिल होंगी भिलाई की...

भिलाई। छत्तीसगढ़ की एक युवा प्रतिभा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है। युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय में कार्यरत भिलाई...

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की...

सरगुजा। अंबिकापुर जिले में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस...

CG News: कांग्रेस विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, पड़ोसी...

जांजगीर चांपा। जिले के जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने पत्नी, मां और जीजा...

दुर्ग में बेरोजगारों को बिजनेस शुरू करने मिलेगा लोन…...

दुर्ग। दुर्ग जिले के बेरोजगारों को खुद का व्यवसाय शुरू करने जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. दुर्ग द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है,...

ट्रेंडिंग