सभापति बंटी साहू के विकल्प होंगे दो पार्षद : पार्षद इंजीनियर सलमान के साथ इन्हें मिली जिम्मेदारी, क्या रहता है इनका काम, जानिए

भिलाई। सभापति/अध्यक्ष की अनुपस्थिति में सम्मिलनों की अध्यक्षता वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद इंजीनियर सलमान और वार्ड क्रमांक 50 की पार्षद डी सुजाता करेंगी।

सभापति गिरवर बंटी साहू ने इन दो पार्षदों को सभापति/अध्यक्ष के अनुपस्थिति में सम्मिलन की अध्यक्षता करने नामांकित किया है। इसका आदेश निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जारी कर दिया है।


(डी. सुजाता)
छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा-18 की उपधारा (2) में उल्लेखित प्रावधान के अंतर्गत अध्यक्ष की उपस्थिति में सम्मिलनों की अध्यक्षता के लिए पार्षदों का चयन किया गया है और इनके नाम का आदेश जारी कर दिया गया है। यह जारी दिनांक से 1 वर्ष के लिए नामांकित रहेंगे।

सम्मिलन जारी रहने के दौरान भी अगर सभापति/अध्यक्ष गिरवर बंटी साहू किसी कारणवश कहीं चले जाते हैं या अनुपस्थित रहते हैं तो भी इनके अब्सेंट में नामांकित पार्षद प्राथमिकता क्रम के अनुसार पर अध्यक्षता करेंगे।

अध्यक्ष की अनुपस्थिति के दौरान नामांकित प्रथम क्रम के अनुसार पार्षद इंजीनियर सलमान को पहले अध्यक्षता का अवसर मिलेगा और इनकी भी अनुपस्थिति यदि इस दौरान होती है तो नामांकित द्वितीय क्रम के अनुसार पार्षद डी. सुजाता को अध्यक्षता का मौका मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...