अंडा में दर्दनाक हादसा: दो युवकों की ऑन द स्पॉट मौत…स्पीड चल रहे ट्रक ने दोनों को रौंदा

भिलाई। ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गंभीर रुप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मरचूरी भेज दिया। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत कार्रवाई किया है। अंडा पुलिस ने बताया कि रविवार रात को ग्राम सिरसिदा थाना गुण्डरदेही निवासी केवल पटेल 23 वर्ष और परमानंद ठाकुर बाइक 25 वर्ष सीजी 024 एन 9186 में सवार होकर आ रहे थे। इस दौरान इतवारी बाजार मोड अंडा के पास ट्रक सीजी 07 बीएल 7931 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी। घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतक दोनों युवकों आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के है। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। दोनों युवक ड्राइवरी का काम करते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव के गोल बाजार मटन मार्केट पर चला बुलडोजर...

राजनांदगांव। शहर के गोल बाजार में लंबे समय से संचालित मटन मार्केट को हटाने की कार्रवाई सोमवार, 23 नवंबर को शुरू हो गई। राजगामी...

केशकाल के जैन मंदिर में लाखों की चोरी :...

केशकाल। केशकाल नगर में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। अज्ञात बदमाशों ने पुलिस थाने से महज...

चावल कारोबार में बड़ा फर्जीवाड़ा : 2,320 क्विंटल चावल...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में चावल की खरीदी-बिक्री के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में कुरूद पुलिस...

बहरी झोरकी में धर्मांतरण का मामला गरमाया : शासकीय...

पेण्ड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम बहरी झोरकी में अवैध धर्मांतरण को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। मामले में विश्व हिंदू परिषद और...