CG में BJP नेता सहित दो की हत्या: 2 पूर्व सरपंच की अपहरण के बाद कर दी गई हत्या, शव के पास मिले पर्चे

CG

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दो उपसरपंच की हत्या कर दी गई। दोनों हत्याएं अलग अलग थाना क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पूर्व सरपंच का पहले अपहरण किया गया उसके बाद उनकी हत्या की गई। दोनों शवों के पास नक्सलियों के अलग अलग एरिया कमेटी के पर्चे मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने पहले पूर्व सरपंच का अपहरण किया और फिर हत्या कर शव सड़क पर फेंक कर चले गए।

जानकारी के मुताबिक, पहली घटना बीजापुर के नैमेड थाना क्षेत्र की है। पूर्व सरपंच सुखराम अवलम का शव आज सुबह सड़क पर मिला। बताया जा रहा है कि बुधवार को ही सुखराम का मुर्गा बाजार से अपहरण हो गया था। परिजनों ने सुखराम की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। आज सुबह शव नैमेड के इलाके में मिला। शव के पास से एक पर्चा भी मिला है।

वहीं, दूसरी घटना भैरमगढ़ थाना क्षेत्र की है। आदावाड़ा गांव के पूर्व सरपंच परसा सुकलू का शव आज सुबह सड़क पर मिला। शव के पास भैरमगढ़ एरिया कमेटी के पर्चे मिले। पर्चे में लिखा था कि सुकालू बीजेपी नेता था और उसे कितने बार बीजेपी का कार्य करने के लिए चेताया गया था। फिर भी वो नहीं माना। इसलिए पीएलजी द्वारा मौत की सजा दी गई है।

बता दें कि परसा सुकालू बीजेपी नेता था और पूर्व उपसरपंच भी। क्षेत्र में परसा सुकालू मजबूत कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा था। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को परिचित के अंतिम संस्कार से वापस लौटने के दौरान वो अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने पुलिस कि अज्ञात लोगों ने पूर्व उपसरपंच का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी । फिलहाल दोनों ही मामलों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...