छत्तीसगढ़ के दो यूथ को शार्क टैंक में मिले 1 करोड़ रुपए: दो भाइयों ने मिलकर शुरू किया मसाला बनाने का स्टार्टअप… अमन गुप्ता को पसंद आया आईडिया… मिली 1 करोड़ रुपये की फंडिंग

मल्टीमीडिया डेस्क। मसाला स्टार्टअप जोन ऑफ फ्रेश फूड Zoff Food ने बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन-2 (Shark Tank India Season-2) के 28वें एपिसोड में 1.25 फीसदी इक्विटी के बदले में 1 करोड़ रुपये की फंडिंग हासिल की है.

Zoff स्टार्टअप ने यह फंडिंग boAt Lifestyle के को-फाउंडर और सीएमओ अमन गुप्ता से 1.25 फीसदी इक्विटी के बदले हासिल की है. बूटस्ट्रैप्ड बिजनेस ने यह फंडिंग 80 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पैसा जुटाई है.

ब्रांड में इंवेस्ट करने में शो के पांच में से चार शार्क ने इच्छा जताई थी. स्टार्टअप को सुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ विनीता सिंह, बोट के फाउंडर अमन गुप्ता, कारदेखो के फाउंडर अमित जैन और शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल से अलग-अलग ऑफर मिले.

ZOFF की शुरुआत साल 2018 में छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वालरे दो भाईयों आकाश और आशीष अग्रवाल ने की थी. दोनों भाइयों ने मसालों को बनाने में अत्याधुनिक कूल ग्राइंडिंग टेक्नोलॉजी, एयर क्लासिफाइंग मिल्स (ACMs) का इस्तेमाल किया.

यह पूरी तरह से मैकेनाइज्ड ऑटोमेटेड प्रोडक्शन प्लांट है जो मसालों की शुद्धता, तेल, सुगंध और तीखेपन को बनाए रखता है. पीसने के बाद और उनके सभी गुणों को खपत तक बनाए रखने के बाद उन्हें शुद्धतम रूप में वितरित करने के लिए, ZOFF ने 4 परतों के साथ ‘जिप लॉक पैकेजिंग’ भी पेश किया है, जो मसालों को ताज़ा रखता है, और बाहरी तापमान का प्रतिरोध करता है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...