दुर्ग जिले में फर्जी आर्मी जवान बनकर डॉक्टर को ठगा: आरोपी ने पेटीएम के द्वारा लाखों रूपए किया पार… जानिए पूरा मामला

भिलाई। भिलाई में ठगी का नया मामला सामने आया है। आर्मी का जवान बताकर डॉक्टर के खाते से लाखों रुपये पार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है। नेवई पुलिस ने बताया कि आजाद मार्केट प्रगति नगर रोड निवासी डॉ. आशीष जैन शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। 7 फरवरी की शाम डॉक्टर के मोबाइल नंबर पर अज्ञात ने फोन किया।

अज्ञात ने स्वयं को आर्मी जवान बताया और अपना आर्मी कार्ड, आधार कार्ड व्हाट्सप्प में भेजने को कहते हुए डॉक्टर के क्लीनिक में 250 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने का झांसा दिया। फिर अज्ञात ने डॉ आशीष जैन के खाते में 75,000 रुपए एडवांस राशि भेजने की बात कही।

डॉक्टर ने पेटीएम मोबाईल नंबर वाले दूसरे मोबाइल को ओपन कर बैलेंस चेक किया। तो तब तक रुपये नही आया था। फिर आरोपी ने मोबाइल नंबर से डॉक्टर को विडियों कॉल किया। डॉक्टर को अपने पेटीएम वाले मोबाइल के स्क्रीन को दिखाने कहा। स्क्रीन दिखाने पर आरोपी ने डॉक्टर के खाते से तीन बार कर 1.50 लाख रुपए निकाल लिया। इस तरह अज्ञात ने स्वास्थ्य परीक्षण के नाम पर डक्टर से कुल 2 लाख 25 हज़ार रुपए की ठगी कर ली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, एकतरफा प्रेम में...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रविवार...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...