SSSSMV भिलाई में ग्रेजुएशन के स्टूडेंट्स ने समझी Microbiology की बारीकियां: इस विषय में 15 दिवसीय सर्टिफिकेेट कोर्स संपन्न; पढ़िए

भिलाई। स्वरूपानंद महाविद्यालय भिलाई में 15 दिवसीय माइक्रोबायोलॉजी सर्टिफिकेेट कोर्स का आयोजन किया गया था। जो शनिवार को संपन्न हो गया है। महाविद्यालय के सूक्ष्मजीव-विज्ञान (Microbiology) विभाग द्वारा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का 15 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स सम्पन्न हुआ। जिसका विषय ‘‘मैथेडोलॉजी फॉर डाइगनॉस्टिक ऑफ डीसीजेस- बैक्टीरियोलॉजी एवं सीरोलॉजी’’ (Methodology for Diagnostics of Diseases – Bacteriology and Serology) था।

विभागाध्यक्ष, सूक्षमजीव विज्ञान डॉ. शमा ए बेग ने बताया कि यह सर्टिफिकेट कोर्स श्री शंकरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस की संयुक्तता में आयोजित किया गया है। महाविद्यालय में सैद्धांतिक विषय पूर्ण कराया गया एवं इसका व्यावहारिक एवं प्रायोगिक कार्य मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में कराया गया।

इस तरह के कोर्स से छात्रों को सूक्ष्मजीव विज्ञान के चिकित्सकीय क्षेत्र में विभिन्न आयामों की जानकारी प्राप्त हुई। छात्रों ने विभिन्न बीमारियों की जॉंच करने की प्रायोगिक जानकारी प्राप्त की एवं वे भविष्य में इससे लाभांवित होंगे।

छात्रों को सैद्धांतिक विषय की जानकरी सहायक प्राध्यापक सूक्ष्मजीव विज्ञान डॉ.शामा ए बेग, श्री अमित कुमार साहू एवं सुश्री योगिमा लोखंडे ने दी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने कहा कि इस तरह के कोर्स से छात्रों में नवीन ऊर्जा उत्पन्न होती है और वे अपनी कार्यक्षमता को विकसित करते हैं।

महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकरी डॉ. दीपक शर्मा ने कहा कि छात्रों की प्रायोगिक क्षमता को विकसित करने ऐसे कोर्स कराते रहने चाहिए। जिससे छात्र अपनी विषय में पूर्ण रूप से पारंगत हो सकें।

छात्रों ने विभिन्न प्रकार के सैरोलॉजी टेस्ट जैसे वी.डी.आर.एल., एच.आई.वी., एच.सी.वी., पी.पी.डी., ए.एस.ओ., एलाइजा, एम.पी. के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न प्रकार के कल्चर मीडिया तथा बॉयाकेमिकल परीक्षण व एंटीबायोटिक संवेदनशीलता परीक्षण के बारे में सीखा। छात्रों ने विधिवत् अपना सर्टिफिकेट कोर्स डॉ. प्रकाश टी. वाकोड़े, डीन एस.एस.आई.एम.एस. भिलाई के निर्देशन में सम्पूर्ण किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...