Kumhari में चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्रीज की बनेगी मजबूत टीम; छत्तीसगढ़ CCI भिलाई इकाई पहुंची कुम्हारी मार्केट…स्टेट GS भसीन ने व्यापारियों को मेंबरशिप लेने का किया आग्रह

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा शनिवार को कुम्हारी के मार्किट पहुंची। प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में पुरे कुम्हारी मार्केट का दौरा किया गया। जनसंपर्क के दौरान व्यापारियों ने कुम्हारी बाजार क्षेत्र की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया।

इस पर भसीन द्वारा उनकी समस्याओं के जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारी साथियों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए निश्चित रूप से प्रयास किया जायेगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भसीन ने व्यापारियों से चेम्बर की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संगठन जितना अधिक मजबूत होगा हम प्रशासन के सामने अपनी समस्याओं को उतनी ही मजबूती से रख सकेगें तभी प्रशासन की तरफ से कोई सार्थक पहल होगी।

भसीन ने बताया कि, सभी व्यापारियों ने सदस्यता लेने की अपील का स्वीकार किया और जल्द ही कुम्हारी में चेम्बर की एक मजबूत टीम दिखाई देगी। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज अपने अभियान को लेकर सभी व्यापारियों के लिए उन्हें जागरूक कर बहुत अहम भूमिका निभा रहा है।

इस अभियान में मुख्य रूप से रामआधार शर्मा, चिन्नाराव ,सुनील मिश्रा, प्रेमरतन गहलोत, मनोज माखीजा, विनय सिंह, शिवराज शर्मा, कैलाश डोडवानी, संजीव अग्रवाल, सूरज वर्मा, वेलूभाई पटेल, कमलेश चौहान, नंदकुमार जायसवाल, अरविंद गुप्ता, अनुराग गुप्ता, संजीव मिश्रा, महेश सोनकर, सुदर्शन अग्रवाल, वंदना बैटरी, गोपाल राठी, संतोष वर्मा, रामकुमार सोनी, अशोक राठी, विशाल राठोर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...