CG

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर आई है। जिले में मौसम का मिजाज बदला अचानक आई आंधी और बारिश से दीवार गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन दीवार ढह गयी है। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गयी है। वहीं 6 मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना कटघोरा थाना इलाके के लखनपुर बरभाटा की बतायी जा रही है। जहां न्यू वैष्णवी राईस मिल है। वही ये हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक दीवार गिरने से 3 मजदूर की मौके पर मौत हो गयी, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मलबे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अफसर मौके पर हैं। मौके पर रेस्क्यू का काम चल रहा है। वहीं घायलों को डायल 112 की मदद से कटघोरा अस्पताल में अभी भर्ती कराया गया है। जरूरत पड़ने पर इन्हें रेफर भी किया जा सकता है।
कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे हुए हैं और आगे की कार्यवाही जारी है। घटना कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई है इसकी जानकारी ली जा रही है वही अभी जो दबे हुए हैं उन्हें बाहर निकलने का कार्य जारी है।