1 सितंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह: प्रदेश सरकार के खिलाफ जारी करेंगे पार्टी का आरोप पत्र… चुनावी तैयारी समेत कई मुद्दों पर लेंगे बैठक… जल्द आ सकती है दूसरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले बड़े नेताओं का जमावड़ा लगना तेज हो गया है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 2 दिवसीय दौरे पर रायपुर आ रहे हैं। उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक शाह 1 सितंबर की शाम 6.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक शाह 1 सितंबर की शाम 6.40 बजे रायपुर पहुचेंगे। वे शाम 7 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे, फिर रात्रि विश्राम प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में करेंगे। 2 सितंबर को कांग्रेस सरकार के खिलाफ वे प्रदेश भाजपा की ओर से आरोप पत्र जारी करेंगे। यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में रखा गया है। इसके बाद दोपहर 1 बजे प्रदेश कार्यालय में लंच के बाद शाह दोपहर 2:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से सरायपाली के लिए रवाना होंगे। सरायपाली में वे जनजातीय सम्मेलन और अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शाम 5:30 बजे वापस रायपुर आकर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

बता दें कि इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आए थे, जिसके दूसरे दिन ही बीजेपी ने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी थी, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी उम्मीदवारों के नाम को फाइनल करने आ रहे हैं। बीजेपी जल्द दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...