केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया लैंड: एयरपोर्ट में CM साय ने किया स्वागत… विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होने हाउस पहुंचे

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होने विधानसभा पहुंच गए है। इस दौरान शाह वामपंथी उग्रवाद पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। यह बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में होगी। एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमित शाह का पुष्प भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। माना विमानतल पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल और पूर्व आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। इससे पहले शनिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री मांडविया प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...