पुरुष वेश्यावृत्ति के नाम पर अनोखी ठगी: जिगोलो बनने की चाहत में लुटा बैठा लाखों रुपए… युवक ने दर्ज कराई FIR… नई-नई लड़कियों से मुलाकात और मोटी रकम कमाने का दिया गया था लालच

नई दिल्ली। वह नौजवान लड़का जिगोलो बनना चाहता था. वह पुरुष वेश्यावृत्ति करना चाहता था. इसी काम की तलाश में एक रोज उसने विज्ञापन देखा. जिसमें जिगोलो बनाए जाने के ऑफर दिए गए थे. बस उसी विज्ञापन के जाल में वो लड़का फंस गया और जिगोलो बनने की चाहत में उसने लाखों रुपये गंवा दिए. बाद में पता चला कि जो कंपनी जिगोलो बनाने का दावा कर रही थी, वह फर्जी थी और वो ठगी का शिकार बन चुका था.

मामला नोएडा के सेक्टर 49 इलाके का है. जहां बरौला का रहने वाला एक युवक जिगोलो यानी पुरुष वेश्या बनना चाहता था. इसी चाहत ने उसे 1,54,000 रुपये का चूना लगा दिया. यानी वो ठगी का शिकार हो गया. पीड़ित नौजवान ने नोएडा के सेक्टर 49 में एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें युवक ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उसके साथ ठगी की.

एफआईआर के मुताबिक उसे जिगोलो बनाने का ऑफर दिया गया और रजिस्ट्रेशन के नाम पर उससे अपने खाते में 1,54,430 रुपये ट्रांसफर करवा लिए. साइबर ठगों ने पीड़ित को इस बात का लालच भी दिया था कि उसे इस धंधे से मोटी कमाई होगी और नई-नई लड़कियों से उसकी मुलाकात भी हुआ करेगी.

दरअसल, यह कोई ऐसा पहला मामला नहीं है, जब जिगोलो बनाने के नाम पर ठगी की गई हो. आजकल ऐसे तमाम विज्ञापन देखे जा सकते हैं, जो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं और दावा करते हैं कि बलिष्ठ, हष्ट-पुष्ट और बॉडी बिल्डिंग करने वाले नौजवानों को ऐश ओ आराम के साथ-साथ जिगोलो का काम भी करना होगा. उन्हें लुभाया जाता है कि लाखों रुपये की कमाई के साथ-साथ हर रोज नई-नई लड़कियों से उनकी मुलाकात भी हुआ करेगी.

इस लुभावने ऑफर के बाद युवकों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है. कई मामलों में ऐसा भी देखा गया है कि युवकों से उनकी निजी तस्वीरें भी हासिल की गई. जिसके नाम पर उन्हें ब्लैकमेल किया गया. नोएडा पुलिस का साइबर सेल इस पूरे मामले की जांच कर रहा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...