सेक्टर-1 में सीनियर सिटीजंस के लिए शानदार आयोजन…75+ वालों का किया गया सम्मान, पार्षद वशिष्ठ के आयोजन से सब हो गए गदगद

भिलाई। गणतंत्र दिवस के 73वें वर्षगांठ को पूरे भारतवर्ष में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं इसका अनुपालन करते हुए सेक्टर-1 में भी गणतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। सेक्टर एक पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा की अगुआई में स्वामी विवेकानंद गार्डन में इस महापर्व को सेलिब्रेट किया गया। इस अवसर पर 75 वर्ष से पार वरिष्ठ नागरिक जो अपने आपको असहज समझते थे। कोरोनकाल में दो वर्षों से सामाजिक गतिविधियों से दूर हो गए थे, उनका सम्मान किया गया।

इस समारोह में वार्ड के 42 वरिष्ठों का सम्मानित किया गया। भजन की प्रस्तुति भी दी गई। पार्षद वशिष्ठ ने मंडली को भी सम्मानित किया। समारोह में सनराइज वुमेन्स ग्रुप गार्डन में योगा करवाता है। ग्रुप के वरिष्ठों ने स्वामी विवेकानंद पार्क में योगा आदि गतिविधियों में शामिल होने की अपील की। वहीं महीने में दो बार मेडिकल कैम्प्स लगाने पर जोर दिया गया।

सभी को मेडिकल केम्प का लाभ उठाना चाहिए। पार्षद मिश्रा ने बताया कि बीएसपी की एक महिला अफसर उषा ने आग्रह किया कि उनकी 80 वर्षीया माँ उम्र का हवाला देकर एक्टिविटीज में भाग नहीं लेना चाहती। उनके आग्रह पर वरिष्ठों को एकजुट करने एक्टिविटीज कराई गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...