बच्ची के साथ अप्राकृतिक कृत्य की कोशिश: कूलर बनाने घर पहुंचा था आरोपी, पूजा रूम में ले जाकर किया कृत्य…दुर्ग पुलिस ने दबिश देकर रोमी नेपाली को किया गिरफ्तार

भिलाई। नाबालिग के साथ आप्राकृतिक मैथुन करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 377,511 पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है।

जामुल पुलिस ने बताया कि नाबालिग के घर कूलर सुधारने के बहाने रोमी नेपाली 16 अप्रैल को दोपहर में गया था। घर में उसे अकेली पाकर पूजा रूम में लेकर गया। अप्राकृतिक मैथुन करने का प्रयास किया है। घटना की जानकारी नाबालिग ने परिजनों को बताने के बाद शिकायत जामुल पुलिस में किया। आरोपी को पकड़ने पुलिस ने जगह-जगह दबिश दी।

सूचना पर पुलिस ने आरोपी को तुंरत ट्रेस कर लिया है। घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे, नाबालिग अकेली थी। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी युवक ने इस तरह का कृत्य कर आरोपी फरार हो गया था।

Exit mobile version