UPSC CSE Result 2022 Breaking: संघ लोक सेवा आयोग सीएसई का आ गया रिजल्ट… इशिता किशोर को मिला AIR-1, 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए हुए शॉर्टलिस्ट; देखिये टॉपर की लिस्ट और फुल रिजल्ट

नई दिल्ली। UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर देख सकते हैं। इशिता किशोर ने ॉल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल किया है। उसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रहीं।

UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं। आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 178 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची भी तैयार की गई है।

ऐसे करें चेक रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें UPSC CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।
  • अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • पीडीएफ फाइल में यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य अंतिम परिणाम 2022 होगा।
  • मेरिट लिस्ट चेक करें और उसे डाउनलोड करें

टॉपरों की लिस्ट

  1. इशिता किशोर
  2. गरिमा लोहिया
  3. उमा हरति एन
  4. स्मृति मिश्रा
  5. मयूर हजारिका
  6. गहना नव्या जेम्स
  7. वसीम अहमद भट
  8. अनिरूद्ध यादव
  9. कनिका गोयल
  10. राहुल श्रीवास्तव

फुल रिजल्ट

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्वामी आत्मानंद कॉलेज दुर्ग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट खोज करने के लिए दिया जाने वाला छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक अवार्ड 2025 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम...

RTE से एडमिशन में गड़बड़ी, दाखिले से वंचित हुए...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों में दाखिले में हो रही गड़बड़ियों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी...

CG में पूरे परिवार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा (ख) गांव में एक परिवार की दिल दहलाने वाली कहानी सामने आई है। 14 साल से...

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, सरकार ने तीन...

रायपुर। तीन महीने का राशन पाने के लिए कतार में लगे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने 7 जुलाई तक...