नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर निगमों समेत कई निकायों में पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक तैनात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के उद्देश्य से पार्टी ने 4 प्रमुख नगर निगमों, 5 नगर पालिकाओं और 6 नगर पंचायतों के लिए पर्यवेक्षकों व सह-पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश नेतृत्व ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को तुरंत अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में पहुंचकर चुनावी गतिविधियों की कमान संभालने के कड़े निर्देश दिए हैं।

नगर निगमों में किसे मिली जिम्मेदारी:

  • भिलाई नगर निगम: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू को मुख्य पर्यवेक्षक बनाया गया है, जबकि दीपक दुबे सह-पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे।
  • बीरगांव नगर निगम: पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ मोतीलाल देवांगन और लेखराम साहू को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।
  • भिलाई-चरौदा नगर निगम: पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को मुख्य प्रभार/पर्यवेक्षक सौंपा गया है, वहीं कन्हैया अग्रवाल को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
  • रिसाली नगर निगम: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को पर्यवेक्षक की कमान सौंपी गई है, साथ ही राजेन्द्र साहू सह-पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करेंगे।

पार्टी का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर चुनावी समीक्षा करना और निकाय चुनावों में अपनी पकड़ को मजबूत बनाना है।

Exit mobile version