महाकाल के दरबार में वैशाली नगर भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन; 51 पंडितों संग विशेष पूजा… जीत और शहरवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद

भिलाई। वैशालीनगर से भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन महाकाल के दरबार पर पहुंच गए हैं। वे हालही में मां कामाख्या देवी के दर्शन करने भी पहुंचे थे। उसके तुरंत बाद महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंच गए हैं। ज3हां आज 2 दिसंबर की सुबह 7 बजे से गर्भगृह के ठीक बाहर से 51 पंडितों के साथ विशेष पूजा-अर्चना हुई है। 51 पंडितों ने रिकेश की जीत और शहर की खुशहाली के लिए मंत्रोच्यार पढ़ा और विशेष विधि विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराया। इस दौरान पूरा मंदिर हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा। सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक यह पूजा हुई। अलग-अलग पंडितों ने एकसाथ मंत्रोच्यार कर पूजा अर्चना कराई। इस पूजा की चर्चा आज पूरे उज्जैन में होती रही। आपको बता दें कि, रिकेश सेन अध्यात्मिक हैं। वे चुनाव शुरू होने से पहले भी देवी-देवालयों के दर्शन करने पहुंचे थे। चुनाव के बाद फिर से पहुंचे हैं। वहीं परिणाम आने के बाद दोबारा देवी-देवालयों में पहुंचने का संकल्प है। शहर की खुशहाली के लिए वे लगातार कामना करते आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...

नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक को...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने...

CG News : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई। बलौदा थाना क्षेत्र...