वैशाली नगर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर प्रचार के लिए पहुंचे नेहरू नगर… झा निवास पर भव्य स्वागत

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर का जनसंपर्क अभियान शुरू हो चूका है। नेहरू नगर में जनसंपर्क के दौरान उद्योगपति व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. के. झा के निवास पर उनका भव्य स्वागत हुआ। मुकेश चंद्राकर के पहुंचते ही ढोल नगाड़े एवं आतिशबाजी से आकाश गूंज उठा। जनसंपर्क में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर के साथ वरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह, इरफान खान, गुरमीत धनई,अतुल साहू, भुवनेश्वरी रानी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता थे।

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर के स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ तो लोग उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े। सर्वप्रथम उद्योगपति के.के. झा ने फूल माला से मुकेश चंद्राकर का स्वागत किया। तत्पश्चात कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। नेहरू नगर रेजिडेंट्स एसोसिएशन, औद्योगिक संगठनों से जुड़े उद्योगपति, मैथिल समाज के पदाधिकारी सहित नेहरू नगर के सामान्य नागरिकों ने मुकेश चंद्राकर का स्वागत किया।

अपने उद्बोधन में उद्योगपति के. के. झा ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर को कर्मठ, जुझारू एवं ईमानदार बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमें एक बेदाग छवि वाला पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता प्रत्याशी के रूप में दिया है। अब हमारा कर्तव्य बनता है कि हम भारी बहुमत से मुकेश चंद्राकर को विजयी बनाएं। आप सभी लोगों का एक-एक मत हमें चाहिए। वरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह ने कहा कि पिछले तीन दशक से मुकेश चंद्राकर राजनीति के क्षेत्र में हैं। मानव सेवा व कल्याण के क्षेत्र में उन्होंने चंदूलाल चंद्राकार हॉस्पिटल के माध्यम से लोगों की काफी सेवा की है। कांग्रेस पार्टी में जब भी उनकी जरूरत पड़ी उन्होंने पूरे दमखम के साथ पार्टी का काम किया है।

अपने स्वागत से अभिभूत कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि इतने लोग यहां इकट्ठा हुए हैं इसे देखकर उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले तीन दशक से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। पार्टी ने जब भी, जो भी जिम्मेदारी दी उसका निर्वहन उन्होंने पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से किया। अब पार्टी ने टिकट देकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वे अपने वरिष्ठ साथियों के मार्गदर्शन, आशीर्वाद और सहयोग से जनसंपर्क में रात दिन जुटे हुए हैं। उन्होंने सभी से जीत का आशीर्वाद मांगा।

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर के उद्बोधन के पश्चात उपस्थित समस्तजनों ने गुलाब की पंखुड़ियां से उन पर बारिश की और विजयी भव का आशीर्वाद दिया। साथ ही सभी ने मुकेश चंद्राकर को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया। इस अवसर पर इंडस्ट्री की ओर से जे.के. जैन, चमन लाल बंसल, व्यास प्रसाद शुक्ला, चरणजीत सिंह खुराना, विजय अग्रवाल, रामकुमार बंसल, अरविंद गोयल, आर.के. सिंह, अनिल शुक्ला, सुशील शर्मा, विवेक झा, जितेंदर पाल सिंह खुराना, सुरेश बोपाचे, पवन मंत्री, उमेश सिंह इत्यादि, नेहरू नगर रेजिडेंट्स एसोसिएशन की ओर से देवेंद्र सिंह भाटिया, बचन चौबे, कामेश वर्मा, जगदीश आहूजा, मैथिल समाज की ओर से रणधीर चौधरी, मनोज झा, आशीष रंजन,अमित झा, प्रसन्नजीत झा, सुरेश मिश्रा, राघव ठाकुर तथा कांग्रेस की ओर से गिरी राव, रफीक खान, अज्जू अहमद, नरसिंह नाथ, निरंजन बिसाई,गोविंद कोसले, विष्णु बारले, अमित सिंग, # ऑमधु चौबे, आनंद यादव, संतोष सिंह, राजेश यादव, आनंद डोंगरे, सुरेश बघेल, बबलू डोंगरे, मकाउ बघेल, राजेश साहू, संजय साहू, शेष यादव, राखी साहू, भगत हरपाल सहित नेहरू नगर के नागरिक सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह फेक वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी...

अमित शाह के फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने इसी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अरुण...

सेक्टर -7 से गुजरी विजय बघेल की आशीर्वाद यात्रा:...

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता जी के नेतृत्व में बीएसपी वर्कर्स यूनियन एवं सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति सेक्टर 7 सड़क 15 एवं...

चरणदास महंत के बयान पर डिप्टी CM विजय शर्मा...

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि डॉ. चरणदास महंत ही नहीं समूची कांग्रेस को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान...

कल पूर्व CM भूपेश बघेल का दुर्ग दौरा: भिलाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। वहीं अब तीसरे चरण के चुनाव होने वाला है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री...

ट्रेंडिंग