भाजपा बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत वैशालीनगर और भिलाई नगर विधानसभा स्तरीय बैठक आज; MLA बृजमोहन, MP विजय, सांसद सरोज, पूर्व विस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश के साथ जुटेंगे तमाम बड़े नेता

भिलाई। छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव है। जिसकी तैयारी में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन आहूत की गयी है। दिनांक 24 अप्रैल 2023 सोमवार को वैशालीनगर एवं भिलाईनगर विधानसभा स्तरीय बैठक गुरुद्वारा गुरु नानक नगर गौरव पथ उत्सव भवन के सामने आहूत की जा रहा है। जिसमें भिलाई नगर विधानसभा का बैठक दोपहर 2:00 से 4:00 एवं वैशाली नगर विधानसभा की बैठक 5:00 से 7:00 बजे तक रखी गई है। जिसमें दोनों बैठकों में मुख्य वक्ता के रूप में बृजमोहन अग्रवाल विधायक रायपुर पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कार्यक्रम की अध्यक्षता, भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया द्वारा किया जाएगा।

विशेष अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल ,राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, प्रेम प्रकाश पांडे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, विद्यारतन वैशाली नगर विधायक, भाजपा जिला के संगठन प्रभारी संदीप शर्मा, सहप्रभारी चेम्मन देशमुख ,बूथ सशक्तीकरण अभियान के भिलाई संगठन जिला संयोजक जय प्रकाश यादव विशेष रूप से उपस्तिथ रहेंगे।

बैठक में अपेक्षित श्रेणी में शक्ति केंद्र के प्रभारी ,संयोजक ,सहसंयोजक मंडल के अध्यक्ष ,मंडल पदाधिकारी ,विधानसभा में निवासरत जिले के पदाधिकारी, जिले के मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक व सहसंयोजक ,महामंत्रीगण,सांसद ,विधायक ,पूर्व विधायक ,पार्षद ,छाया पार्षद ,विधानसभा के निवासरत मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्यगण ,नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष,उप नेता प्रतिपक्ष ,समन्वयक होंगे।

इस बैठक में 2023 के चुनाव के लिए बूथ स्तर पर तैयारी का जायजा बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा एवं विस्तृत जानकारी ली जाएगी।उक्त जानकारी भिलाई जिला भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी जय प्रकाश यादव एवं रणजीत सिंह राजा सह प्रभारी मीडिया भाजपा ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : ज्वेलरी शॉप में घुसे नकाबपोश बदमाश,...

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में गोली चलने से शहर में हड़कंप मच गया है. दो नकाबपोश बदमाश बरड़िया ज्वेलरी शॉप में लूट की नीयत...

Bhilai News : बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 400...

दुर्ग। भिलाई में बिजली चोरों की अब खैर नहीं। बीएसपी की सख्ती के बाद सेक्टर-7 की अवैध बस्ती में 400 घरों की बिजली काट...

घर के सामने गाली-गलौज करने से मना किया तो...

दुर्ग। दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में सोमवार को कुछ लोगों ने छोटी सी बात पर जान से मारने के नियत से धारदार चाकू...

CBSE 12वीं परिणाम घोषित: माइलस्टोन की अविषा और दिव्यांश...

भिलाई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं (AISSCE) के परीक्षा परिणाम घोषित किए। परिणामों में माइलस्टोन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन...

ट्रेंडिंग