भिलाई के दो ATM में तोड़फोड़ और लूट: दो थानों की पुलिस ने मिलकर सुलझाया केस… नाबालिग समेत 3 आरोपी अरेस्ट; त्रिनयन एप से भी मिली लीड

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग के दो ATM में तोड़फोड़ कर पैसे चोरी करने की कोशिश करने वाले 3 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंजाब नेशनल बैंक और हिताची के ATM में तोड़फोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए मोटर सायकल और नगदी रकम भी बरामद किया है। आपको बता दें, त्रिनयन एप से जुड़े कैमरा के माध्यम से आरोपियों को पकड़ने में मदद मिली है। मामला उतई और नेवई थाना क्षेत्र का है। 20 वर्षीय एस वंशी राव उर्फ ताता उर्फ रॉकी, निवासी खुर्सीपार, 19 वर्षीय दीसू जगत, निवासी खुर्सीपार और एक नाबालिग इस मामले में आरोपी है।

भिलाई नगर CSP SP तिवारी ने बताया की, पुलिस को 22, अगस्त को सूचना मिली कि नेवई भाठा उमरपोटी मार्ग में स्थित हिताची कंपनी के एटीएम मशीन आसामिजक तत्वों द्वारा चोरी करने के नियत सें तोड़फोड़ कर मशीन को नुकसान पहुंचाया गया है। इस सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण करने पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़ करना पाया गया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। इसी दौरान आस-पास के लोगो के द्वारा यह भी बताया गया कि इसी मार्ग पर आगे उतई थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम मशीन में भी इसी प्रकार का तोड़फोड़ कर रकम चोरी करने की कोशिश की गई है।

दोनों एटीएम का बारिकी से निरीक्षण करने एवं आसपास लगे CCTV कैमरे का जांच करने पर तीन व्यक्यिों के द्वारा घटना को अंजाम देना दिखा। इस बात की सूचना वरिष्ठ अधिकारीयों को फोन के माध्यम से दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में निरीक्षक आनंद शुक्ला थाना प्रभारी नेवई एवं निरीक्षक विपिन रंगारी थाना प्रभारी उतई को अपने-अपने थाना के बल के साथ तत्काल टीम गठित कर अलग-अलग बिन्दुओं पर निगाह रखते हुये शहर में आने-जाने वाले मुख्य मार्ग एवं एटीएम मशीन पर लगे कैमरे का बारिकी से निरीक्षण करते हुये संदिग्धों पर टीम द्वारा नजर रखी जा रही थी।

जांच पड़ताल के दौरान एटीएम एवं आस पास के CCTV फुटेज चेक किया गया। फुटेज के आधार पर आसपास के थाना क्षेत्रों में आरोपियों के फुटेज साझा करने पर आरोपियों कि पहचान थाना खुर्सीपार क्षेत्र में रहने वाले संदेही एस वंशी राव, दीसू जगत एवं अपचारी बालक को थाना लाकर पुछताछ किया गया। जो दिनांक 21-08-2024 को रात्रि करीबन 1200 बजे अपने अन्य दो मित्रों के साथ चोरी करने के नियत से मोटर सायकल पल्सर सीजी 07 सीके 7795 में बैठकर उमरपोटी रोड उतई पहुंचे उमरपोटी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में गार्ड नहीं होने एवं आस पास सुनसान होने से तीनों एक राय होकर पत्थर एवं डंडा से एटीएम को तोड़कर 23000/- रूपये चोरी किये फिर उमरपोटी स्वागत गेट के पास स्थित हिताची एटीएम में भी गार्ड नहीं होने व सुनसान होने पर वहां भी एटीएम में तोड़फोड़ कर पैसा चोरी करने का प्रयास किये किन्तु अंदर का लाकर नहीं टुटने से पैसा चोरी नहीं कर पाना बताने पर आरोपिगणों का पृथक पृथक मेमोरेण्डम कथन लिया गया।

आरोपीगणों से मेमो0 के अनुसार एस वंशी राव से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 07 सीके 7795, दीशु जगत से घटना में प्रयुक्त एक डंडा एवं अपचारी बालक से घटना में प्रयुक्त एक पत्थर एवं नगदी रकम को मुताबिक जप्तीपत्रक जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 3(5), 62, 331(4) बीएनएस, लोक संपत्ति का नुकासानी का निवारण अधि. 1984 की धारा 03 जोड़ी गई। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नेवई आनंद शुक्ला, थाना प्रभारी उतई विपिन रंगारी सउनि गंगाराम यादव, सुरेन्द्र तारम, अश्वनी कुमार(उतई) प्रआर सूरज पाण्डेय, दिनेश्वर (उतई) आरक्षक अजित यादव, रवि बिसाई, चंदन भास्कर, लक्ष्मी नारायण यादव, विकास शर्मा, अब्दुल शफीक, चितरंजन देवांगन, संतोष कोमा, छत्रपाल वर्मा, हेमशंकर, भानुप्रताप यादव का सराहनीय योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...