राज्यपाल रमेन डेका से मिले मनोहर गौशाला के ट्रस्टी अखिल जैन… वैदिक गणपति की प्रतिमा से किया सम्मान; कामधेनु माता के दर्शन और गौशाला आने का निमंत्रण भी दिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से मनोहर गौशाला के ट्रस्टी और जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद प्रतिनिधि अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने रविवार को उनके निवास में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गौशाला के संबंध में राज्यपाल को जानकारी दी। साथ ही यहां होने वाले रिसर्च के बारे में बताया। उन्होंने राज्यपाल को कामधेनु माता के दर्शन व गौशाला आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए सपरिवार जल्द ही गौशाला भ्रमण का आश्वासन दिया। इस दौरान जैन ने कामधेनु माता का माेमेंटो, गोबर की वैदिक माला, फसल अमृत, मनोहर ऑर्गेनिक गोल्ड, गोबर के वैदिक गणपति की प्रतिमा, गौ अर्क, ‘गाय एक वरदान’ किताब राज्यपाल को भेंट की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...