भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन में NSUI ने भी दिखाया दम… सोनू साहू बोले- NSUI कार्यताओं में भारी रोष, जल्द रिहाई की मांग की

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। गिरफ्तारी को लेकर पूरे प्रदेश भर के कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में भारी आक्रोश पनप रहा है। ​विधायक देवेंद्र यादव को जल्द रिहा करने की मांग को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में शनिवार को कलेक्टोरेट का घेराव करने पहुंच गए। इस दौरान दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और भिलाई जिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर NSUI के कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से राज्य की भाजपा सरकार को जमकर कोसा और नारेबाजी भी की। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने नाकामी को छिपाने की कोशिश में हमारे विधायक को दोषी बता रही है। लेकिन एक सबूत भी पेश नहीं कर पा रही है।

NSUI के सोनू साहू ने बताया की पहले विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस दिए पूछताछ करने के नाम पर उन्हें गिरफ्तार करके ले गए उन्हे पुलिस घर में जाकर गिरफ्तार कर रही है। रातों रात जेल डाल दिए गए। यह द्वेषपूर्ण राजनीति है। यदि एक भी सबूत सरकार के पास हो तो वह सार्वजनिक करें। अगर सरकार जो हमारे कांग्रेस के जनप्रिय नेता देवेंद्र यादव को जल्द से जल्द रिहा नहीं करते हैं तो भविष्य में NSUI के द्वारा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

राज्य कि पुलिस गुंडो की तरह व्यवहार कर रही है देवेंद्र यादव उस कार्यक्रम में 10 मिनट मंच के नीचे बैठे रहे और अपने पहले से तय कार्यक्रम में रायगढ़ के लिए निकल गए अब राज्य कि साय सरकार उनके ऊपर इतनी गंभीर धाराएं लगाई है लेकिन पुलिस प्रशासन इस मामले में संक्षिप्त में जांच करने छोड़कर एक निर्दोष जनता के द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि को राज्य सरकार कि इशारों में बेवजह परेशान कर रही हैं पुलिस कि हिम्मत नहीं है कि वे उनकी संलिप्तता का सही तरीके से जांच कर सके। विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और निर्दोष सतनामी समाज युवाओं के गिरफ्तारी के विरोध को लेकर कांग्रेस पार्टी और NSUI एक एक कदम इस जंग में उनके साथ है। प्रदर्शन के दौरान रवि साहू जिला महासचिव, बॉबी गिल, तुषार कुमार, राज देवांगन, अमन दुबे, जय सेन, राहुल यादव, जलालुद्दीन, जतिन ठाकुर आदि और युवा कांग्रेस से गोल्डी कोसरे सहित NSUI के बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...