कल्याण लॉ कॉलेज में वसन्त पंचमी उत्सव : छात्रों ने एक-दूसरों को दी बधाई, प्राचार्य सुशीला ने विद्यार्थियों की सफलता के लिए की प्रार्थना

भिलाई। कल्याण लॉ कॉलेज में वसन्त पंचमी महोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य सुशीला यादव ने छात्र-छात्राओं के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर प्राचार्य सुशीला ने कहा कि वसंत पंचमी के दिन को ऋतुराज वसंत का आगमन माना जाता है। आज ही के दिन माँ सरस्वती का अवतरण हुआ था।

इसे विद्या की देवी होने के कारण आज विशेष रूप से पूजा जाता है। जब तक किसी पर मां सरस्वती की कृपा नहीं होती, तबतक सफलता नहीं मिलती है। माँ सरस्वती बुद्धि, कला और कौशल की देवी है और सफलता की चोटी पर पहुंचने के लिए इनका आशीर्वाद जरूरी है।

प्राचार्य यादव ने सबकी विद्या, सुख-समृद्धि व सफलता के लिए मां सरस्वती से कामना की। छात्रों ने एक-दूसरे की कलाई में पीले रंग की धागा बांधकर बधाई दी। अंत मे प्रसाद का भी वितरण किया गया।

Exit mobile version