भीषण गर्मी में बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने अच्छी पहल… वाटिका एनिमल सेंचुरी ने शहर के पशु प्रेमियों को बाटें निःशुल्क सकोरा; आप भी जरूर रखिये पशुओं के लिए पानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण गर्मी में बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने एक अभिनव पहल की गई है। रविवार 9 मार्च को वाटिका एनिमल सेंचुरी द्वारा आयोजित सकोरा वितरण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पहल के तहत, शहर के सैकड़ों पशु प्रेमियों को निःशुल्क सकोरा वितरित किए गए, जिससे गर्मियों के दौरान बेजुबान पशु-पक्षियों को पीने के पानी और भोजन की सुविधा मिल सके।

आप भी रखें बेजुबानों के लिए पानी
गर्मियों में पानी और भोजन की अनुपलब्धता से कई बेजुबान जानवरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने और दयालु समाज की पहचान बनाए रखने के लिए हर नागरिक का यह नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है कि वे इन बेजुबानों की सहायता करें।

सभी जीवों के लिए पानी रखने लोगों को करें प्रेरित
वाटिका एनिमल सेंचुरी का यह प्रयास शहरवासियों को प्रेरित करने के लिए है ताकि वे अपने घरों, छतों और सार्वजनिक स्थानों पर सकोरा रखें और पशु-पक्षियों की मदद करें। वाटिका एनिमल सेंचुरी की कस्तूरी ने कहा कि, हम सभी पशु प्रेमियों से अपील करते हैं कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनें और अधिक से अधिक जानवरों को राहत देने में सहयोग करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...