छत्तीसगढ़ में “छावा” मूवी हुई GST फ्री: CM विष्णुदेव साय ने की थी घोषणा… टिकट के रेट में आएगी कमी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 27 फरवरी 2025 को रिलीज़ हुई फिल्म “छावा” के प्रदर्शन पर छूट देने का आदेश दिया है। इस आदेश के तहत, फिल्म के टिकटों पर राज्य माल और सेवा कर (SGST) की समान राशि सरकार द्वारा सिनेमा दर्शकों को वापस की जाएगी। आपको बता दें की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता को दर्शाते बनी फिल्म “छावा” को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था। “छावा”

  • इस प्रतिपूर्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों को फिल्म के टिकट की कीमत पर से एसजीएसटी की राशि घटाकर दर्शकों को टिकट बेचना होगा। इस दौरान, सिनेमाघरों में फिल्म के सामान्य टिकट दर में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
  • फिल्म के प्रदर्शन पर देय एसजीएसटी की राशि सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों द्वारा खुद वहन की जाएगी।
  • राज्य शासन द्वारा एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति की जाएगी, और यह राशि मुख्य लेखा शीर्ष 2040 के तहत विकलनीय होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...