छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दी दस्तक! दुर्ग संभाग सबसे गर्म, नांदगांव में 38.5 डिग्री तक चढ़ा पारा… दुर्ग-भिलाई में सुबह 36 तो रात को 15, मौसम विभाग ने क्या बताया?

भिलाई। छत्तीसगढ़ में दिन के समय गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग में नजर आ रहा है। दुर्ग संभाग की बात की जाए तो, संभाग के राजनांदगांव जिले में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच चुका है। रविवार को रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग में दिन का तापमान 1 से 4 डिग्री तक बढ़ गया। राजनांदगांव 38.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है।

हालांकि, ठंडी हवाओं के कारण कुछ दिन पहले तक रात में ठंड महसूस हो रही थी, खासकर आउटर इलाकों में। इस दौरान रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक कम हो गया था। लेकिन अब रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के स्तर तक पहुंच गया, जिससे रात की हल्की ठंड भी गायब हो गई है।

  • रायपुर: यहां दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक हो गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
  • दुर्ग: दुर्ग जिला में रात का तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री कम रहा। यहां रविवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था।

  • बिलासपुर: यहां अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री था, जो सामान्य के बराबर रहा।
  • गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही: इस जिले में दिन का तापमान 33.4 डिग्री था, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था। यहां रात का तापमान 15 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम था।
  • सरगुजा: सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को अंबिकापुर में रात का तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। यहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: प्रदेश सरकार ने...

रायपुर। राज्य में खरीफ सीजन 2025 के दौरान विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों की मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने समय रहते न...

Durg News: पिकअप की टक्कर से व्यापारी की मौत,...

दुर्ग। पिकअप वाहन टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।...

सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई...

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) रायपुर की टीम ने सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस सिंडिकेट से जुड़े सचिन केदार और...

सीएम साय और बीजेपी अध्यक्ष ने भाजपा सांसदों, विधायकों...

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी भाजपा सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से शामिल होने कहा है....