CG – सोशल मीडिया में डाला स्टेटस, लिखा – MY लास्ट डे… फिर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… सुबह तक फोन पर बज रहा था Sad सॉन्ग

CG

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम सखोली में युवक ने सोशल मीडिया पर एक दुखभरा पोस्टर लगाया है। हैरानी की बात है पोस्टर लगाते ही युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक सोशल मीडिया पर ‘माई लास्ट डे’ लिखकर फांसी के फंदे पर झूल गया। सुबह घरवालों ने उसका शव देखा। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। युवक के मोबाइल को जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सखोली निवासी विद्यासागर विश्वकर्मा (22) ने बीए द्वितीय वर्ष तक की नियमित पढ़ाई की थी। इस वर्ष स्वाध्यायी परीक्षार्थी के रूप में बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके पिता खेती बाड़ी करते है।

खेती के काम में मदद करता था

घर में युवक पिता के खेती के कामों में सहयोग करता था। रविवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। विद्यासागर चौधरी भी कमरे में सोने चला गया था। सोमवार की सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला।

सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

  • आत्महत्या के पहले युवक ने सोशल मीडिया फेसबुक पर स्टेटस लगाया था।
  • रात लगभग दो बजे उसने लिखा-माई लास्ट डे, सब कोई पता कर के आ आना। अब तो आ जा यार-सीने से लग जा यार।
  • पुलिस की जांच में पता चला कि युवक के मोबाइल पर सैड सांग बजता हुआ मिला।
  • इसके कारण आशंका है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाई होगी।
  • पुलिस मामले में स्वजन एवं युवक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। युवक के मोबाइल को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

क्या है खुदकुशी का ठोस कारण?
स्वजन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर दरिमा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा। प्रारंभिक पूछताछ में आत्महत्या का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि विद्यासागर विश्वकर्मा ने रात दो बजे फेसबुक पर स्टेटस पोस्ट कर घर में फांसी लगा ली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...