कामन्वेल्थ में 3 मेडल जीतने वाली दुर्ग की बेटी वेदिका ने CM भूपेश से की मुलाकात…सीएम ने थपथपाई पीठ, बोले-छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा दिया, शाबाश…

भिलाई। लंदन में आयोजित कॉमन्वेल्स गेम्स तलवारबाजी में दुर्ग की बेटी वेदिका खुशी रावना ने तीन मेडल जीते। आज सीएम हाउस भिलाई-3 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। सीएम ने वेदिका ख़ुशी रावना को आशीर्वाद के संग पूरे परिवार को बधाई दी और उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएँ दी

। इस सौजन्य भेंट के दौरान ओएसडी मनीष बंछोर, कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू, पूर्व पार्षद संजय सिंह, सुरेश देवांगन, सरोज यादव, गुरदीप सिंह भाटिया, शीशिर झा, हैप्पी कपूर, धर्मेन्द्र देशमुख, के. किशोर ,वेदिका के माता/पिता गौरीशंकर रावना, कृतिका रावना , उपस्थित थे।


कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू ने बताया कि, इस मुलाकात के दौरान सीएम भूपेश ने वेदिका की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि- दुर्ग समेत पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाकर देश में नाम रोशन किया है। आगे भी खेल को निखारते रहें। सरकार खेल संसाधन बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...