92 साल की उम्र में दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, शाम को होगा अंतिम संस्कार, 82 साल में गाए 12 हजार गाने

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज सिगंर आशा भोसले का निधन हो गया है. देशभर के फैंस के लिए ये दुखद खबर सामने आई है. वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थीं और उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में एडमिट कराया गया था. वे 92 साल की थीं. बताया जा रहा है कि मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ है. बीजेपी नेता आशीष शेलार ने उनके निधन की पुष्टि की है.

आशा भोसले ने करीब 8 दशक फिल्म इंडस्ट्री को दिया और दुनियाभर में देश का नाम ऊंचा किया. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो 4 बजे दादर शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा.

82 साल में गाए 12 हजार गाने
आशा भोसले की बात करें तो सिंगर ने अपनी बहन लता मंगेशकर की राह पर चलते हुए इंडस्ट्री में आईं और उन्होंने खूब शोहरत कमाई. 10 साल की उम्र में सिंगर ने अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था जो मराठी में था. इसके बाद से सिंगर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 82 साल के करियर में 12000 के करीब गाने गाए. सिंगर को कला जगत में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...