भिलाई के हॉस्पिटल सेक्टर आगजनी के पीड़ितों को राहत; हादसे में घर गवाने वालों को मिला मुआवजा… 25 परिवारों को पहुंचेगा फायदा; पीड़ित परिवार का किया गया था सर्वे

भिलाई। भिलाई के हॉस्पिटल सेक्टर में फरवरी में आगजनी की घटना हुई थी। प्रशासन ने पीड़ितों हर संभव मदद परिवारों के लिए किया है। विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास, एमआईसी मेंबर सीजू एंथोनी, स्थानीय पार्षद कोमल टंडन ने प्रभावित परिवारों के मदद लिए स्पॉट पर जाकर निरीक्षण किया था।

आगजनी के बाद से ही परिवारों को राहत देने का कार्य किया गया। नजदीकी स्कूलों में परिवारों को ठहराकर उनकी मदद की गई, भोजन व्यवस्था सहित जरूरी सामग्रियों के इंतजाम किए गए। दस्तावेजों को बनाने के लिए शिविर के लगाए गए तथा दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास दिलाने के लिए भी कैंप का आयोजन किया गया।

पीड़ित परिवार का सर्वे किया गया था, सर्वे उपरांत 25 परिवार निवासरत पाए गए थे। संयुक्त निरीक्षण के दौरान मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत प्रत्येक परिवार को 10500 रुपए की राशि प्रदान की गई है। इसके मुताबिक 25 परिवारों को 262500 की राशि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के तहत दी गई है। मुआवजा राशि देने के दौरान जोन आयुक्त खिरोद्र भोई तथा अतिरिक्त तहसीलदार क्षमा यदु भी मौजूद थे। मुआवजा राशि प्राप्त कर पीड़ितों ने राहत की सांस ली है और उन्होंने इसके लिए विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधि तथा प्रशासन को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...