सेक्टर 7 में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कापलेक्स गिरने के मामले में भाजपा हुई अक्रामक: जिला अध्यक्ष बिचपुरिया बोले – भूपेश सरकार करा रही स्टील सिटी में अवैध निर्माण

भिलाई। नगर निगम भिलाई के कांग्रेस सरकार द्वारा सेक्टर 7 में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कापलेक्स गिर गया। जिसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के को मिली सूचना मिलते ही समस्त पदाधिकारियों के साथ सेक्टर 7 स्पोर्ट्स कंपलेक्स पहुंचे और वहां का जायजा लिये। ब्रजेश बिचपुरिया ने कांग्रेस के सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है कमीशन के चक्कर में ऐसे अवैध निर्माण करा रही है जो थोड़े से हवे पानी में गिर जा रहा है एवं अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रही है आज इसका जीत जागता उदाहरण यहां देखने को मिल रहा है।

नगर निगम द्वारा स्टील सिटी में कोई भी निर्माण से पूर्व भिलाई स्टील प्लांट के नगर सेवा विभाग से अनुमति लेती है लेकिन स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए BSP से किसी भी प्रकार का NOC नही लिया गया। न ही अन्य स्थान पर निर्माण कार्यो के लिए अनुमति ली जा रही है। फिर नगर निगम यहां के लिए फंड कैसे स्वीकृत कर दे रहा है यह जांच का विषय है BSP नगर सेवा विभाग ने इसका कानूनन विरोध किया फिर भी कांग्रेस के भ्रष्ट जनप्रतिनिधि, नगर निगम भिलाई के अधिकारी यहाँ काम नही रोके। नगर निगम में कमीशन का खेल चल रहा है जिस खेल के चलते आज घटिया निर्माणाधिन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स गिर गया।

जिसका भारतीय जनता पार्टी पूर्ण रूप से विरोध करती है एवम एसडीम के माध्यम से दुर्ग कलेक्टर को इसके इसकी जांच की मांग की है एवं दोषी जनप्रतिनिधि नगर निगम के अधिकारियों एवं ठेकेदार पर कारवाही की मांग की है ऐसा नहीं करने पर भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला सड़क की लड़ाई लड़ेगी। इस निरीक्षण में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री योगेन्द्र सिंह, रवि कश्यप, संजय दीनी, युवा मोर्चा अमित मिश्रा, प्रकाश गेडाम, कांति वर्मा, विशाल दिप नायर, रितेश ठाकुर, सौरभ चटर्जी, लालन यादव, प्रदीप पांडे, मोनिस काले, नवीन सिंह, राकी, विनय सेन टी रॉज, कमलेश दुबे, आशीष दुबे आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...