भिलाई में युवक की मारपीट का वीडियो वायरल… पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलुस: बदमाशों ने युवक का हाथ बांधकर लात घुसे से की थी पिटाई और बनाया था Video; जानिए मामला

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ लड़के एक लड़के की पिटाई करते नजर आ रहे थे। जिसमें दावा किया गया था की यह वीडियो कुछ दिन पहले का है और वीडियो में जिस युवक की पिटाई हो रही है वो नाबालिग है और उसकी पिटाई मुखबिरी करने की वजह से हुआ है। इस मामले में दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र शुक्ला ने कहा था कि, सोशल मीडिया में नाबालिग के हाथ पैर बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था, यह वीडियो पुलिस के पास लगभग 15 दिन पहले आया था, जांच में पता चला का यह वीडियो दो से ढाई महीने पुरानी है, जिसकी पिटाई हों रही है वह न नाबालिग है और न ही बताया जा रहे जगह का है। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा था कि, वायरल वीडियो की सत्यता को जांच कर खबर दिखाए।

दुर्ग पुलिस ने वीडियो में मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि, दुर्ग में मारपीट कर विडियो बनाकर विडियो वायरल करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु SP जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे) के द्वारा जांच कर आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेने निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में अतरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल (रापुसे) के मार्गदर्शन में एसीसीयू टीम व थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक पी.डी. चन्द्रा के नेतृत्व में एसीसीयू और थाना की एक संयुक्त टीम गठित कर जांच में लगाया गया।

पुलिस ने आगे बताया कि, प्रार्थी युवराज ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी उमदा द्वारा थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी शुभम नंदी, आयुष तिवारी, लक्की ठाकुर युवराज से पैसा लिया था जिसे मांगने के लिए शुभम नंदी के एमपीईबी कालोनी भिलाई-3 के खण्डहर क्वाटर में जाने पर शुभम नंदी, आयुष तिवारी और लक्की ठाकुर तीनों के द्वारा युवराज को कमरे में बंद कर हम लोगों से पैसा मांगने के लिए आये हो तुम पुलिस में हमारे खिलाफ मुखबीरी करते हो जेल भिजवाये थें, हमारा 10 हजार रूपये खर्च हुआ है उसे दो नहीं तो तुमको जान से मार डालेंगे कहकर तलवार दिखाकर डराते हुए दोनो हाथों को गमछा से बांधकर हाथ मुक्का व बेल्ट से मारपीट कर विडियो बनाने व उक्त विडियो को वायरल किये जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।

जांच के दौरान मारपीट कर विडियो वायरल करने वाले अरोपी 28 वर्षीय शुभम नंदी, 19 वर्षीय लक्की ठाकुर की तलाश आज खत्म हुई। दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर पुलिस ने जुलुस निकाला और न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि, आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी भिलाई, खुर्सीपार, नेवई, सुपेला में चोरी और अन्य मामलों के कई मामले दर्ज हैं। इस तरह से विडियो वायरल करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...