CG में दो लड़कियों का मारपीट का VIDEO हुआ वायरल: ब्वायफ्रेंड के लिए आपस में भिड़ गई दो लड़कियां… एक-दूसरे के बाल खींचे… स्टेडियम में दोनों के बीच हुई जमकर मारपीट, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो, देखिए

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी में मारपीट का मामला सामने आया है। जहां दो युवतियां आपस में भिड़ गईं। बताया जा रहा है कि दोनों बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। इन दिनों लड़कियों की सरेराह लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। VIRAL वीडियो में दो लड़कियां एक दूसरे का बाल खींच-खींचकर मार रही है, कई लड़के उन दोनों लड़कियों को छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो रायपुर के ही सुभाष स्टेडियम का है, लेकिन भिलाई टाइम्स लड़ाई हो रहे स्थान और वीडियो के साथ वायरल हो रहे विवाद की वजह की पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में इस पूरी लड़ाई को स्टेडियम में खेल रहे बच्चे भी देख रहे हैं। लड़कियां एक-दूसरे को अपशब्द भी बोल रही है, जो काफी दूर से लिये गये वीडियो की वजह से सुनाई नहीं दे रहे हैं। दावे के मुताबिक ये विवाद किसी लड़के दोस्त को लेकर हो रहा है।

काफी देर तक मौजूद लड़के उन लड़कियों को समझाते रहे, दोनों को एक-दूसरे से अलग करते रहे। इस बीच एक लड़की को वहां से दूर ले जाया गया, तो मामला शांत हुआ, हालांकि वीडियो में दिख रहा है कि लड़की के जाने के बाद भी एक लड़की शांत नहीं हो रही थी, वो बार-बार उस लड़की के पास जाने की कोशिश कर रही थी। हालांकि काफी देर चले तमाशे के बाद युवतियों को किसी तरह से शांत कर वहां से ले जाया गया।

View this post on Instagram

A post shared by IBC24 News (@ibc24.in)

(वीडियो सोर्स – ibc24.in)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...