जब हाट बाजार में CM बघेल से युवक ने कहा – “भूपेश कका ,काकी के लिए बिंदी लेते जाइये”, मुख्यमंत्री मुस्कुराए और…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लगातार दौरा चल रहा है। दौरे के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री इन दिनों बस्तर में है। मुख्यमंत्री आज बड़े किलेपाल पहुंचे तो वहां हाट बाजार लगा था। वहां चूड़ी बिंदी की दुकान लगाने वाले बसंत राय ने आवाज लगाकर मुख्यमंत्री को रोक लिया..बसंत ने आवाज दी…कका ,काकी के लिए बिंदी लेते जाइये। इतना सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कुरा दिए और रुककर अपनी धर्मपत्नी के लिए बिंदी, मेहंदी, खरीदे।

इससे पहले बड़े किलेपाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मोशू पोयाम ने पारंपरिक पटका, कलगी, महुआ माला पहनाकर स्वागत किया। मोशू पोयाम के मुख्यमंत्री जी को बताया कि सुबह 8 साल के बेटे पवन को बताया कि आपके कार्यक्रम में आ रहा हूं तो साथ आकर आपके साथ फोटो लेने की जिद करने लगा। ये सुनकर मुख्यमंत्री ने पवन पोयाम से साथ फोटो खिंचवाई।

चित्रकोट विधानसभा के बड़ेक़िलेपाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाट बाजार क्लिनिक का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सकों से चर्चा करते हुए दवाइयों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बस्तर जिला में संस्थागत प्रसव को सुनिश्चित करने की पहल की जानकारी भी ली।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा के ग्राम बड़ेक़िलेपाल में पहुंचे. यहां पर मुख्यमंत्री ने लगभग 36 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि के चार विकास कार्यों का लोकार्पण और लगभग 13 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि के 500 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री के हाथों 504 विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास से चित्रकोट विधानसभी के बास्तानार तहसील के लोगों में खुशी का माहैल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...