भिलाई के फिल्टर प्लांट में लगेंगे सौर प्लांट: क्रेडा मेंबर विजय साहू ने अधिकारियों के साथ किया विजिट…

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा ऊर्जा विभाग छ.ग. शासन द्वारा अपारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा के वैल्पिक स्त्रोतों पर बहुत ही तेज गति से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किये जा रहे है। सदस्य क्रेडा रायपुर विजय साहू, क्रेडा के अधिकारियों एवं नगर निगम मिलाई के अधिकारियों द्वारा 06 सितम्बर 2023 को सौर संयंत्र (ऑन ग्रिड) हेतु प्रस्तावित स्थल 77 एम.एल.डी., 66 एम.एल.डी. एवं महापौर भवन नगर निगम सुपेला भिलाई का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान 77 एम.एल.डी., 66 एम.एल.डी. प्लाट में 100-100 किलोवॉट एवं महापौर भवन नगर निगम सुपेला भिलाई में 50 किलोवॉट क्षमता के सोलर पॉवर प्लांट (ऑन ग्रिड) संयंत्र स्थापना कार्य हेतु प्रस्तावित किया गया है। क्रेडा विभाग द्वारा स्थल सर्वे उपरांत कुल 250 किलोवॉट क्षमता के ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जा सकती है, जिससे प्रतिदिन लगभग 1000 यूनिट की विद्युत बचत हो सकती है। सौर संयंत्र (ऑन ग्रिड) हेतु प्रस्तावित स्थल के निरीक्षण के दौरान धर्मराज शर्मा, क्रेडा विभाग के अधिकारी हरीश श्रीवास्तव, सुश्री यामिनी देवांगन एवं नगर निगम के अधिकारी ब्रिजेश श्रीवास्तव, अर्पित बंजारे तथा प्रदीप शाल, साकेत कुशवाहा, पंकज शर्मा, परमजीत, अभिषेक वर्मा, गौरव राय, योगेन्द्र साहू, प्रतीक भण्डाकर एवं अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...