विनोद नायर ने बढ़ाया भिलाई का मान: प्राइम वॉलीबॉल लीग टूर्नामेंट में बनेंगे रेफ्री…इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भी हो चुका है चयन

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के एनफोर्समेंट में कार्यरत प्रतिभाशाली खिलाड़ी विनोद नायर ने अपने खेल प्रतिभा से पुनः भिलाई का नाम रौशन किया है। विनोद नायर का चयन फरवरी माह में हैदराबाद में आयोजित प्रतिष्ठित प्राइम वॉलीबॉल लीग टूर्नामेंट में रेफ्री के रूप में किया गया है। यह टूर्नामेंट 5 फरवरी से 27 फरवरी, 2022 के मध्य हैदराबाद में आयोजित है। नायर ने एनआईएस वॉलीबॉल कोच रहे है साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल व नेशनल प्रतियोगिताओं में रेफ्री के रूप में योगदान देकर भिलाई को गौरवान्वित किया है।

विदित हो कि विनोद नायर को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वॉलीबॉल मैच के इंटरनेशनल रेफ्री के रूप में उनके द्वारा दिए गए श्रेष्ठ योगदान के लिए वर्ष 2014 में वीर हनुमान सिंह अवार्ड से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त नायर वर्ष 2014 में चीन में विश्व महिला चैम्पियनशिप के लिए एशियाई क्वालीफिकेषन टूर्नामेंट में ऑफिशियल के रूप में प्रतिभागिता की। थाईलैंड में 17वीं एशियाई सीनियर वूमेन वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में भी अपनी भागीदारी दी। पुणे (महाराष्ट्र) में 5वीं एफआईवीबी मेन्स अंडर-21 वल्र्ड वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी।

थाईलैंड में छठी एशियाई यूथ गर्ल्स वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में, विशाखापट्टनम में इंडो-पाक मेन्स वॉलीबॉल टेस्ट सीरीज में तथा कोलकाता में दूसरे कॉमन वेल्थ वॉलीबॉल चैम्पियनशिप (मेन) में भी रेफ्री के रूप में योगदान दिया है। इसी क्रम में विशाखापट्टनम में 13वीं वल्र्ड मेन्स अंडर-21 वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी।

यह उल्लेखनीय है कि विनोद नायर अपने खेल कैरियर में अंतर्राष्ट्रीय रेफ्री के साथ-साथ 20 से अधिक विभिन्न राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में रेफ्री व तकनीकी अधिकारी के रूप में तथा लगभग पंद्रह से अधिक टूर्नामेंट में कोच के रूप में कार्य किया है। उनके इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए भिलाई के खेल बिरादरी ने उन्हें बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...