विधायक देवेंद्र के जन्मदिन पर श्रीराममय खुर्सीपार: 5100 दीपों के साथ जगमाया चौराहा…11 पंडितों के साथ मेयर नीरज और विधायक ने की महाआरती

भिलाई। 11 महापंडितों के द्वारा भगवान श्री राम जी की महाआरती की गई और इसी के साथ ही श्री राम चौक का आज लोकार्पण हुआ। 5100 दीप इस दौरान पूरे चौराहा पर जगमगाने लगे। पूरे चौक से अंधेरा गायब रहा और चारों ओर रोशनी छाई रही। खुर्सीपार क्षेत्र के श्री राम चौक का लोकार्पण आज विधायक देवेंद्र यादव के जन्म दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस दौरान महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, मुकेश चंद्राकर, महापौर परिषद के सदस्य एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, नेहा साहू, रीता सिंह गेरा, मालती ठाकुर, चंद्रशेखर गवई, केशव चौबे, मन्नान गफ्फार खान, लक्ष्मीपति राजू, सीजू एंथोनी, लाल चंद वर्मा, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, मीरा बंजारे, जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या, संतोष नाथ सिंह उर्फ जालंधर, भूपेंद्र यादव एवं राजेश चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्षद मौजूद रहे। जगह-जगह पर भव्य स्वागत विधायक के जन्म दिवस पर हुआ।

आज पूरा चौराहा एवं खुर्सीपार क्षेत्र भक्ति मय माहौल में नजर आ रहा था। श्री राम चौक जाने के रास्ते पर भव्य प्रवेश द्वार के समीप मेरा भिलाई मेरा गौरव का सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहा। जैसे ही इस चौक से आगे श्री राम चौक की ओर जाएंगे, सड़क किनारे से लेकर श्री राम चौक पहुंचने तक पूरा इलाका एक अलग ही स्वरुप में नजर आएगा, प्रभु श्री राम जी की जीवनी को 34 चलचित्र के माध्यम से प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है जो कि भगवान राम की गाथा को बयां कर रहे हैं।

विधायक निधि से सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य किए गए हैं, जिससे श्री राम चौक का पूरा स्वरूप बदल गया है और अब पूरा चौराहा दिन के अलावा रात में भी आकर्षक लगने लगा है। अलग-अलग रंगीन लाइट की रोशनी, मैदान के चारों ओर श्री राम जी की जीवनी की गाथा और उसमें भी ऐसी रोशनी जो दिन के अलावा रात में भी जगमगा रही है,

और श्री राम जी के आदर्शों पर चलने की राह दिखा रही है, बहुत ही भव्य नजारा प्रतीत हो रहा है। चौक पर आकर्षक म्यूरल पेंटिंग और सड़कों के किनारे आकर्षक सौंदर्यीकरण मनमोहक लग रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...