विशालदीप नायर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए भाजयुमो के प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सहप्रमुख

रायपुर। भाजपा ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। विशालदीप नायर को भाजयुमो प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सहप्रमुख को जिम्मेदारी दी गई है।

2008 से भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय रूप से कार्यकर्त्ता स्वरूप पार्टी का कार्य करते हुए विभिन्न चुनाव, जैसे वार्ड चुनाव, विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव मे चुनावी देयोत्वों का निर्वहन किया |

विशालदीप ने 2008 विधानसभा चुनाव मे अपने वार्ड की ज़िम्मेदारी ली और पार्टी को जिताने मे गिलहरी जितना योगदान दिया था। 2013 विधानसभा चुनाव मे वार्ड, बूथ दोनों मे अपने और अपने साथियो की सहायता से बूथ व वार्ड मे काम किया। 2013 निगम चुनाव मे अपने पार्टी का कार्य किया। तत्पश्चात पार्टी की सभी गतिविधियों मे विशेष दायित्वों मे रहकर काम किया।

उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव मे भिलाई विधानसभा व पाटन मे अहम भूमिका निभाई| 2019 में पहली बार युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी सदस्य बने।

उन्होंने 2021-22 -कोरोना काल मे जन सेवा और लोगो को हॉस्पिटल मे जगह दिलाने का काम भी किया। पलायन हो रहे मज़दूरों के लिए आवाज़ उठाई। 2022-23 में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला महामंत्री की ज़िम्मेदारी निभाई।2023 में युवा मोर्चा भिलाई नगर चुनावी प्रभारी का दायित्व निभाया था।

Exit mobile version