बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के नए CM होंगे विष्णुदेव साय, विधायक दल की बैठक में फैसला, कुछ देर में हो सकता है ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ से सबसे बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय होंगे। हालांकि इस बारे में अभी कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि खबर ये है कि विष्णुदेव साय नये मुख्यमंत्री होंगे।

विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक हैं और प्रदेश के बड़े आदिवासी नेता हैं। वे 2 बार छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था कि, इन्हें जिताइए, मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा। वहीं आज विधायक दल की बैठक से पहले रमन सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय के साथ भी पर्यवेक्षकों ने चर्चा की थी।

Exit mobile version