भेंट मुलाकात इन सरगुजा संभाग: इंडोर स्टेडियम बनाने से लेकर लॉ कॉलेज खोलने तक की बड़ी-बड़ी घोषणाएं… मूक बधिर बच्चों के लिए दी ये सुविधाएँ

डेस्क। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को सरगुजा संभाग के युवाओं के साथ भेंट मुलाकात और संवाद किया। सीएम भूपेश बघेल इससे पहले रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग में युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम कर चुके हैं। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर जिले में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा बहुत सी घोषणाएं की गई। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर के छात्र अमन कौशिक ने मुख्यमंत्री से पूछा – इतने व्यस्त समय के बाद आपके समय प्रबंधन और मनोरंजन का क्या तरीका है।

मुख्यमंत्री बघेल ने अमन से कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद समय बहुत कम मिलता है। समय निकाल कर परिवार के साथ समय बिताना, दोस्तो के साथ हंसी-मजाक करना, पुस्तकें पढ़ना, (विशेषकर महापुरुषों की जीवनी) और संगीत सुनना पसंद है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अंबिकापुर में की गई घोषणाएं –

  • रायपुर के इंडोर स्टेडियम की तरह संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में विशाल इंडोर स्टेडियम बनाया जायेगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपए प्रदान करने घोषणा की गई है।
  • राजधानी रायपुर की नालंदा परिसर की तरह अंबिकापुर में डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा।
  • मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कॉलेज खोला जाएगा। अभी तक ऐसे बच्चों के लिए केवल स्कूल की सुविधा है।
  • सुरगुजा संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कॉलेज खोले जाएंगे।
  • जिला मुख्यालय सूरजपुर में युसु खेल अकादमी खोले जाने की घोषणा।
  • मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में लॉ कॉलेज की घोषणा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...