दुर्ग के डेवलपमेंट के लिए मिलेंगे 10 करोड़: CM भूपेश ने किया था ऐलान…विधानसभा सत्र के दौरान MLA वोरा ने PWD, स्वास्थ्य और निकाय मंत्री से की मुलाकात, कई विषयों पर चर्चा

भिलाई। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव से पहले हो रहे अंतिम मानसून सत्र के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, लोनिवि मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से शहर के निर्माणाधीन विकास कार्यों व स्वीकृत राशि के विषय में गहन चर्चा की। वोरा ने निकाय मंत्री डहरिया से पुलगांव नाला डायवर्सन, ठगड़ा बांध पर्यटन स्थल, अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क, जेआरडी स्कूल संधारण, 15वें वित्त व अमृत मिशन के अधूरे कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण कराने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया साथ ही विकास कार्यों हेतु सीएम भूपेश बघेल द्वारा स्वीकृत की गई 10 करोड़ की राशि जल्द से जल्द स्वीकृत करने को कहा जिस पर निकाय मंत्री डहरिया ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अधिकारियों को राशि जारी करने के निर्देश दिए।

लोनिवि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू से वोरा ने जेल चौक से मिनीमाता चौक चौड़ीकरण, महाराजा चौक से बोरसी मार्ग चौड़ीकरण हेतु जल्द पहल करने का आग्रह किया व स्वास्थ्य मंत्री एवं राज्य के नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से जिला अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट व शहर के 22 वार्डों में स्वीकृत हमर क्लिनिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के हमर अस्पताल के रूप में उन्नयन कार्य को अतिशीघ्र प्रारम्भ करवाने चर्चा की। वोरा ने कहा कि लंबे समय बाद जनभावनाओं के अनुरूप शहर में विकास कार्य हेतु राशि स्वीकृत की गई है जिसके क्रियान्वयन में प्रशासनिक ढिलाई ना बरतने कड़े निर्देश जारी करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं से जनसशक्तिकरण शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए प्रशासनिक कसावट लाए जाने की जरूरत है। मंत्रियों ने वोरा को विभागीय निर्देश जारी करने आश्वस्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...