भिलाई में 30 को वोट फॉर भारत मैराथन: मतदाता जागरूकता के लिए “खेलो भारत” का अभियान… खिलाड़ी और छात्र दौड़ कर करेंगे वोट डालने की अपील

दुर्ग-भिलाई। खेलो भारत छत्तीसगढ़ जो की प्रदेश के खेल विद्यार्थियों के विकास एवं खेल जगत से संबंधित कार्यक्रम आयोजन करने की दिशा में विगत कई वर्षों से कार्य करते आ रहा है। इसी क्रम आने वाले इस लोकतंत्र के महापर्व में शत प्रतिशत मतदान का उद्देश्य लेकर खेलो भारत के द्वारा रन फॉर वोट का अभियान चलाया गया है। जिसमे सभी स्टूडेंट्स और नागरिकों को शत प्रतिशत मतदान हेतु मैराथन के द्वारा जागरूक किया जाएगा। वोट फॉर भारत का आयोजन 30 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को किया जाएगा। यह मैराथन सेक्टर-2 भिलाई विद्यालय से प्रारंभ होकर ग्लोब चौक होते हुए सेक्टर-2 भिलाई विद्यालय ग्राउंड में समाप्त होगी। मैराथन में कई खिलाड़ी और छात्र शामिल होंगे।

Exit mobile version