ऐसा पहली बार: छत्तीसगढ़ में 18 साल के होते ही युवाओं को डायरेक्ट मतदान करने का मौका… चुनाव आयोग की स्पेशल सर्विस; एग्जाम फॉर्म के साथ मिलेगा वोटर एप्लीकेशन फॉर्म… कार्ड की होगी होम डिलीवरी; हेल्पलाइन ऐप से भी बनवा सकते है वोटर ID

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल चुनाव होने वाले है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ में निर्वाचन आयोग ने 17 साल से ऊपर के स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल सर्विस शुरू कर दी है। जिन स्टूडेंट्स की उम्र 1 अक्टूबर 2023 या उससे पहले 18 साल होने वाली है। उन सभी स्टूडेंट्स को स्कूल में एग्जाम फॉर्म के साथ निर्वाचन आयोग का फॉर्म-6 भी प्रदान किया जा रहा है। स्टूडेंट ये फॉर्म अपने-अपने स्कूलों में ही जमा करेंगे। सभी स्टूडेंट्स का का वोटर ID कार्ड फॉर्म जमा करने के बाद इसके कुछ दिन बाद सीधे होम डिलीवरी हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छत्तीसगढ़ में एक जनवरी से एक अक्टूबर के बीच 18 वर्ष पूर्ण करने वाले करीब पांच लाख छात्र चिन्हित किए गए हैं। इनमें से कुछ छात्र 11वीं, 12वीं और कुछ कॉलेज के प्रथम वर्ष में हैं। ऐसा पहली बार होगा कि 18 साल के होते ही युवाओं को सीधे वोट डालने का मौका मिलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस काम के लिए शिक्षा विभाग और कलेक्टरों से हर स्कूल में एक नोडल अफसर बनाने के लिए कहा है।

नोडल अफसर उसी स्कूल के शिक्षक या कर्मचारी हो सकते हैं। छात्र वोटर हेल्पलाइन ऐप से भी वोटर कार्ड बनवा सकते हैं। छात्रों को वोटर कार्ड के फायदे भी ये नोडल अफसर ही बताएंगे। दरअसल निर्वाचन आयोग ने पिछले साल इसकी घोषणा की थी कि 1 जनवरी 2023 को जो भी 18 साल के होने वाले हैं, वे भी अपना वोटर कार्ड बनवा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने...

दुर्ग। पुलिस विभाग में कसावट लाने दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। एसपी विजय अग्रवाल ने देर रात...

रुंगटा स्कूल का वार्षिकोत्सव : छात्रों ने दिखाया ग्लोबल...

भिलाई। रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 27 नवंबर को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। ‘वसुधैव कुटुम्बकम् – द ग्लोबल कार्निवल’ थीम पर आयोजित...

जुए के फड़ पर पुलिस की मिलीभगत का आरोप,...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जुए के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रतापपुर...

मध्यप्रदेश से तुलना में DA/DR के मामले में छत्तीसगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने...