छत्तीसगढ़ में वोटिंग शुरू: चुनाव के बीच नक्सलियों ने की जवानों पर गोलीबारी, 10 मिनट तक चली ताबड़तोड़ फायरिंग, IED ब्लास्ट में CRPF का एक जवान घायल

डेस्क। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने रहे हैं, जिसके पहले फेस के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। ज्यादातर जगहों पर सुबह से ही मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है, लेकिन सुकमा में नक्सलवादियों ने चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की है। सुकमा में हो रही वोटिंग के बीच नक्सलवादी बमबाजी करने लग गए हैं। बताया जा रहा है कि एक जगह धमाके में केंद्रीय पुलिस रिजर्व बल (सीआरपीएफ) का जवान भी घायल हो गया है।

सुकमा पुलिस ने भी इस घटना से संबंधित प्रेस नोट जारी किया है। नीचे देखें क्या कुछ लिखा-

आज सुबह 11:10 बजे मतदान केंद्र बंडा (थाना कोंटा) से 2 किलोमीटर पश्चिम दिशा की तरफ आउटर कॉर्डन में लगी डीआरजी बल के ऊपर नक्सलियों के द्वारा फायरिंग किया गया

  • सुरक्षा बलों के द्वारा जवाबी कार्यवाही की गई। 10 मिनट के बाद फायरिंग बंद हो गई।
  • सभी जवान सुरक्षित है। और मतदान जारी है

बता दें, आज सुबह ही सुकमा में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से कोबरा बटालियन 206 के निरीक्षक घायल हो गए। जवान का उपचार अस्पताल में जारी है।

Exit mobile version